बिहार

सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा में सातवाँ स्थापना दिवस पर चार दिवसीय महा अष्टयाम संकीर्तन का धूमधाम के साथ हुआ समापन

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा बाजार स्थित माता वैष्णवी दुर्गा मंदिर में बुधवार को स्थापित प्रतिमा के सातवें स्थापना दिवस के मौके पर कलश यात्रा के बाद चार दिवसीय महा अष्टयाम संकीर्तन भक्तिमय माहौल में शुक्रवार को समापन हो गया। हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मंदिर के अगल बगल मेला का आकर्षक रुप से सजाया गया था। दुर्गा काली राधेश्याम, गौरी शंकर सीता राम की धुन से संपूर्ण वातावरण गुंजयमान होता रहा। इस भक्तिमय वातावरण में सैकड़ों श्रद्धालु भाव विभोर रहे थे। इस कीर्तन में नेपाल से आए हुए महिला कलाकारों व स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुत कार्यक्रम को देखकर श्रद्धालुगण भक्ति में झूम उठे थे।

दूर दूर से आए सैकड़ों श्रद्धालू भक्ति में लीन हो हो उठे। बड़ी संख्या में नेपाल के श्रद्धालु भी आए थे। श्रद्धालुओं की भीड इतनी बढ़ गयी की मेला जैसा नजर आ रहा था। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अष्टयाम की सफलता के लिए आयोजकों ने दो माह पूर्व से तैयारी शुरु कर दी थी। यज्ञ की पूर्णता से यहां के निवासियों में काफी उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में पुरोहित के द्वारा हवन यज्ञ किया गया। इस यज्ञ को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के श्यामदेव यादव, शिवजी प्रसाद साहा, ब्रजकिशोर राम, श्रवण दास, रंजीत ठाकुर, ललित झा, खगेंद्र यादव, मनोज यादव, मनीष ठाकुर, राकेश साह, महेश गुप्ता, राजा शर्मा, शंभू शर्मा, राजेश गुप्ता, रंजीत ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, प्रिंस कुमार, लक्की कुमार,दिनेश साह, उमा प्रसाद साह एवं अन्य कार्यकर्ताओं के अलावे स्थानीय बाजारवासी अहम भूमिका निभाई।

Advertisements
Ad 1

पूरे फुलकाहा बाजार को मंदिर कमेटियों के द्वारा साफ सफाई एक सप्ताह से कराया जा रहा था। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्यामदेव यादव ने कहा कि कलश शोभायात्रा में सहयोग देने वाले युवाओं को महा अष्टयाम समापन के बाद सम्मानित किया जाएगा। कहा कि फुलकाहा वैष्णवी दुर्गा मंदिर अररिया जिले में सबसे सुंदर एवं आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। चार करोड़ों की लागत से यह मंदिर बनाया गया है, दुर्गा माता की प्रतिमा पिछले वर्ष संगमरमर का बनाया गया था। लोगों में खुशी है कि अब यहां मिट्टी की प्रतिमा नहीं बनाना पड़ेगा। पड़ोसी देश नेपाल के कलाकारों को मंदिर कमेटी के सदस्यों ने शाल व गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: