बिहार

कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्यपाल के नाम सीओ और बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

अररिया, रंजीत ठाकुर : भरगामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को एक दिवसीय धरना देते हुए राज्यपाल के नाम बीडीओ और सीओ को एक मांग पत्र सौंपा है। सीओ और बीडीओ को सौंपे गएमांग पत्र में पहला मांग किया गया है कि खजुरी पंचायत के महादलित टोला वार्ड संख्या-12,शंकरपूर पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 7,धनेश्वरी पंचायत के वार्ड संख्या 12 और 13 के सैंकड़ों आवेदन अंचल कार्यालय में लंबित है। इसे जांचकर बिहार सरकार की जमीन में बसे परिवार को बंदोबस्त रैयती जमीन का पर्चा तथा सड़क पर बसे लोगों को सरकार की क्रय नीति के तहत 05 डिसमील जमीन निवास के लिए मुहैया कराया जाय।

दूसरा मांग किया गया है कि सिरसिया कला पंचायत के गम्हरिया वार्ड नं० 14 एससी/एसटी व महादलित परिवार के बीच 40 वर्षों से लाल कार्ड धारी परिवार को जमीनदार के द्वारा प्रतारित किया जा रहा है,अतः अंचल द्वारा स्थलीय जांचकर 48/8 सिकमी मामला को अविलंब ठिक किया जाय। तीसरा मांग खजुरी पंचायत के थुरवापट्टी वार्ड नं 12 में अशोक मंडल के घर के पास से मेन रोड से आधा-अधूरा पक्की सड़क महादलित टोला में जाती है। जहां करीब 200 महादलित परिवार रहते है,यहां के लोगों को नहर में चचरी पुल बनाकर पार होना पड़ता है,इसलिए जल्द से जल्द उक्त नहर में आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाय।

Advertisements
Ad 1

चौथा मांगे भरगामा मध्य विद्यालय में करीब एक वर्ष पूर्व लगाए गए जिम और बास्केट कोर्ट टूटकर बिखड़ गया है। ऐसे में सीधे आरोप लगाया गया है कि विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधी के द्वारा व्यापक लूट-खसोट किया गया है,इसकी उच्च स्तरीय जांचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाय। पांचवा मांग शंकरपुर,खुटहा बैजनाथपुर,सिरसिया हनुमानगंज,मनुल्लाहपट्टी में पंचायत सरकार भवन बनाया गया है। जबकि हरिपुरकला,विषहरिया,धनेश्वरी,वीरनगर पश्चिम, रघुनाथपुर दक्षिण,वीरनगर पूरब,खजुरी,खुटहा बैजनाथपुर, जयनगर,सिमरबनी,आदि रामपुर,पैकपार,रघुनाथपुर उत्तर, सिरसियाकला,कुसमौल पंचायतों में पंचायत भवन बनाया गया है।

जिसका उद्देश्य यह है कि पंचायत स्तरीय सरकारी कर्मी द्वारा गांव में हीं जनता को सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। लेकिन फिलहाल एक भी पंचायत भवन में कर्मी नहीं बैठ रहे हैं,भवन में ऑफिस समय में ताला लगा रहता है। इसे खुलवाने का तथा इसमें नियमित कर्मी को बैठाने की मांग किया है। छठा मांग भरगामा स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार के द्वारा अस्पताल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर भरगामा बाजार में प्राईवेट क्लिनिक चलाये जाने तथा उसमें अस्पताल ड्यूटी के समय अपने निजी क्लिनिक में मरीज का ईलाज करने तथा अस्पताल के प्रसव मरीज को जोड़-जबरदस्ती अपने निजी क्लिनिक में रेफर कर अनाप-सनाप रूपया लेने पर रोक लगाने की मांग किया है।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: