बिहार

अगमकुआं थाना कांडों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बुधवार को सहायक पुलिस अधीक्षक-01, पटना सिटी अतुलेश झा द्वारा अगमकुआं थाना में सभी अनुसंधान पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित कर लंबित एवं हाल में दर्ज कांडों की शीर्षवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान हाल के दिनों में प्रतिवेदित मामलों के साथ-साथ पूर्व से लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री झा ने प्रत्येक मामले की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर मामलों की प्राथमिकता के आधार पर विवेचना पूरी की जाए तथा जनहित से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित हो। इसके अलावा, अनुसंधान में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।

Related posts

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का भी ऐलान

संदेह के आधार पर कानून हाथ में लेने की घटना निंदनीय, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री लखेंद्र पासवान

error: