बिहार

राज्य में कुल 2543 स्वास्थ्य संस्थान सुमन फैसिलिटी के रूप में कार्यरत

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राज्य में सुरक्षित मातृत्व आश्वासन यानी सुमन कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थान आने वाली महिलाओं और उनके शिशुओं को सम्मानपूर्ण एवं उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों को सुमन फैसिलिटी के रूप में सूचीबद्ध भी किया जा रहा है। राज्य में पांचवें चरण में 1240 स्वास्थ्य संस्थानों को सुमन फैसिलिटी के रूप में अधिसूचित किया गया है। जिसमें 1135 आयुष आरोग्य मंदिर-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं 105 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। वहीं राज्य में अब तक पांच चरणों में कुल 2543 स्वास्थ्य संस्थानों को सुमन फैसिलिटी के रूप में अधिसूचित किया गया है।

19 तरह की निशुल्क सेवा है उपलब्ध


सुमन फैसिलिटी के रूप में अधिसूचित स्वास्थ्य संस्थानों में महिलाओं एवं शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कुल 19 तरह की स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित किया गया है। स्वास्थ्य संस्थानों पर उपलब्ध सेवाओं की सूची को अस्पताल के प्रांगण में डिस्प्ले किया जाता है। निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की सूची में गर्भवती माताओं के लिए कम से कम चार प्रसव-पूर्व जाँच, प्रसव के बाद घर तक छोड़ने की व्यवस्था, प्रसव के बाद परिवार नियोजन परामर्श, गर्भवती माताओं में जटिलताओं की ससमय पहचान एवं प्रबंधन की व्यवस्था सहित कई अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुनिश्चित किया गया है।

Advertisements
Ad 1


चार साल पहले 38 स्वास्थ्य संस्थान के फैसिलिटेशन से हुई शुरुआत


राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को सुमन फैसिलिटी के रूप में अधिसूचित करने की शुरुआत वर्ष 2020 से ही शुरू हुयी थी। जिसमें प्रथम चरण में 38 एवं दूसरे चरण में 62 बुनियादी आपातकालीन प्रसव एवं नवजात शिशु सेवा एवं व्यापक आपातकालीन प्रसव एवं नवजात शिशु सेवा प्रदान करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को सुमन फैसिलिटी के रूप में अधिसूचित किया गया। वहीं , तीसरे चरण में 503 बुनियादी आपातकालीन प्रसव एवं नवजात शिशु सेवा एवं व्यापक आपातकालीन प्रसव एवं नवजात शिशु सेवा प्रदान करने वाले वाले स्वास्थ्य संस्थानों के साथ बुनियादी सेवा प्रदान करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को सुमन फैसिलिटी के रूप में अधिसूचित किया गया। जबकि चौथे चरण में कुल 700 बुनियादी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को सुमन फैसिलिटी के रूप में अधिसूचित किया गया.

Related posts

कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है रालोमो : संयुक्त बैठक में दिखी सादगी की मिसाल

चाणक्य चेतना परिषद ने मां ब्लड सेंटर में लगाया रक्तदान शिविर, 46 लोगों ने किया रक्तदान

जलाशयों के आसपास PPP मॉडल पर इको टूरिज्म विकसित करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

error: