बिहार

29 जून वक्फ बचाओ सम्मेलन को लेकर नेताओं का ऐलान : करेंगे हर संभव सहयोग

फुलवारीशरीफ, अजित। 29 जून को गांधी मैदान में होने वाले वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ सम्मेलन को लेकर बिहार के प्रमुख धर्मनिरपेक्ष दलों के नेताओं ने इसे सफल बनाने का संकल्प लिया है. इमारत ए शरिया फुलवारी शरीफ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अमीर-ए-शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने की।

इस बैठक में चौधरी महबूब अली कैसर (पूर्व सांसद), अख्तर-उल-ईमान (विधायक, एआईएमआईएम), अख्तर-उल-इस्लाम शाहीन (राजद विधायक), गोपाल रविदास (विधायक, फुलवारी शरीफ), फारूक शेख (राजद एमएलसी), महबूब आलम (नेता, भाकपा माले), अनवर आलम (पूर्व विधायक), मेहताब आलम (महानगर अध्यक्ष, राजद), महताब खान, और अब्दुल्ला (पूर्व डीआईजी) जैसे नेताओं ने शिरकत की।

बैठक में कहा गया कि यह सम्मेलन वक्फ संपत्तियों और संविधान की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक पहल होगी. अमीर-ए-शरीयत ने कहा कि नया वक्फ कानून मुसलमानों के मौलिक अधिकारों पर हमला है. इमारत ए शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना मुफ्ती मुहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी ने तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में मौजूद थे मौलाना वसी अहमद कासमी, मौलाना अनवर हुसैन कासमी, मौलाना मुहम्मद सोहेल अख्तर कासमी, समीउल हक साहब व अन्य. कार्यक्रम का संचालन मौलाना मुफ्ती वसी अहमद कासमी ने किया और समापन अमीर शरीयत की दुआ से हुआ।

Related posts

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित

छठ घाटों का विधायक श्याम रजक ने किया निरीक्षण, पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश