बिहार

पटना सिटी के दो थानों का औचक निरीक्षण, अनुसंधान कार्यों की हुई समीक्षा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शनिवार को सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना सिटी अतुलेश झा द्वारा आलमगंज एवं सुलतानगंज थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों थानों में लंबित कांडों की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में थानेवार सभी अनुसंधान पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कांडों की शीर्षवार समीक्षा की गई। इस दौरान हाल ही में दर्ज हुए मामलों के साथ-साथ पूर्व से लंबित मामलों के अनुसंधान की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया।

Advertisements
Ad 1

झा ने अनुसंधान कार्यों में गति लाने और ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही या विलंब की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेक लिया गुरु घर का आशीर्वाद

संत रणजीत सिंह ढडरीयां वाले तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

फीचर फिल्म “आइडल” की शूटिंग बिहार में शुरू, एनआईटी पटना में हुआ मुहूर्त शॉट

error: