बिहार

जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में मनाया गया योग दिवस, डॉक्टरों व स्टाफ ने लिया भाग

फुलवारीशरीफ, अजीत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना में शनिवार को योग सत्र का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री स्कूल ऑफ योग, द आर्ट ऑफ लिविंग, रोटरी क्लब और लायन्स क्लब के सहयोग से हॉस्पिटल परिसर के सभागार-2 में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉक्टर, अधिकारी, नर्स, पारा मेडिकल और सुरक्षा स्टाफ सहित करीब 250 लोगों ने भाग लिया।

योग सत्र का संचालन श्री स्कूल ऑफ योग और आर्ट ऑफ लिविंग की टीम ने किया, जिसमें स्वस्थ जीवन, मानसिक विकास और सामाजिक ऊर्जा पर विशेष बल दिया गया.
सेशन में बताया गया कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। नियमित योग से तनाव में कमी, एकाग्रता में वृद्धि और सकारात्मकता का विकास होता है। यह मांसपेशियों को मजबूत करता है, लचीलापन बढ़ाता है और रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। योग अभ्यास से आध्यात्मिक संतुलन आता है और जीवनशैली में सुधार होता है।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रवि शंकर सिंह ने कहा कि ऑफिस में काम करने वालों के लिए “वाई ब्रेक योग” बेहद लाभकारी है। इसमें 5 से 10 मिनट के हल्के अभ्यास होते हैं जो गर्दन, पीठ और कमर की जकड़न को दूर करते हैं. उन्होंने बताया कि इसमें गहरी सांसों और माइंडफुलनेस तकनीकों को शामिल किया गया है जिससे मानसिक थकान कम होती है और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है. डॉ. सिंह ने योग को समाज के सभी वर्गों के लिए आवश्यक बताया।

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: