पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. से प्रथम संस्था के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिहार शिक्षा विभाग एवं प्रथम संस्था के सहयोग से पटना जिले में संचालित समर कैंप के क्रियान्वयन व उसके प्रभाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सेकंड चांस कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे हाई स्कूल पार्टनरशिप कार्यक्रम पर भी विमर्श किया गया। संस्था की ओर से बिहार बोर्ड से सफलतापूर्वक उत्तीर्ण 81 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने सहमति दी एवं आगामी सप्ताह में पुनः बैठक कर कार्यक्रम को मूर्त रूप देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रथम संस्था के राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, सुधांशु कुमार एवं स्नेहा रानी उपस्थित रहे।
