बिहार

खत्री समाज को बिहार में मिले राजनीतिक अधिकार : खत्री सभा बिहार की मांग

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) ‘सेवा ही धर्म है’ इसी उद्देश्य को लेकर खत्री सभा बिहार के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन अरोड़ा हाउस, शांति श्री भवन में किया गया। इस शिविर में कुल 345 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया।

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पटना की महापौर सीता साहू एवं पटना सिटी एसडीओ श्री सत्यम सहाय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनन्त अरोड़ा ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रेम खन्ना ने किया। अतिथियों का स्वागत अश्वनी खत्री एवं महासचिव पप्पू खत्री द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कई प्रख्यात डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं और लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण में योगदान किया। शिविर के पश्चात खत्री सभा बिहार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए खत्री समाज के सदस्यों ने भाग लिया।

Advertisements
Ad 1

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में यह मांग की कि “अन्य जातियों की तरह खत्री जाति को भी बिहार में उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व और हक मिलना चाहिए।

अनन्त अरोड़ा, पप्पू खत्री, अश्वनी खत्री, प्रेम खन्ना, रणधीर खन्ना, विशाल मेहरोत्रा, भूषण कुमार खत्री, शिव पूजन खत्री, अनूप कुमार टंडन, आशीष कपूर, राजीव अरोड़ा, अनुभव मेहता, मनोज कपूर, आलोक टंडन, विशाल आनंद खत्री, संदीप खत्री, अमर खत्री, धनंजय खत्री, रूचि अरोड़ा, सपना कुमारी, राशी खत्री, बी. के. उप्पल, विक्रमजीत खत्री, आलोक चोपड़ा, पी. एन. खन्ना, अनिल नाथ खन्ना, संदीप मेहता, शिवम् अरोड़ा, अरुण कुमार खत्री सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: