बिहार

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, फुलवारी शरीफ से अरुण मांझी प्रत्याशी बनें, पर अंतिम निर्णय नीतीश कुमार का होगा

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने फुलवारी विधान सभा क्षेत्र के परसा पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव में आयोजित “जन संवाद” कार्यक्रम के मंच से बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है।

मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि – “मेरी और आमजन की हार्दिक इच्छा है कि अरुण मांझी जैसे कर्मठ नेता को पुन: फुलवारी से प्रत्याशी बनाया जाए, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व और हमारे लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार जी को लेना है, जो सभी को स्वीकार्य होगा.”इस बयान पर मंच और जनसमूह से तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट गूंज उठी।

बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा “ग्रामीण सड़क सुदृढीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम” के अंतर्गत प्रस्तावित “जन संवाद” कार्यक्रम की शुरुआत फुलवारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसा पंचायत के पिपरा गांव से हुई हैं इस
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने किया.कार्यक्रम की शुरुआत महादलित समाज की महिलाओं द्वारा संचालित बहुचर्चित “सरगम महिला बैंड” की संगीतमय प्रस्तुति से हुई जिसने मंच और माहौल को जीवंत कर दिया।

Advertisements
Ad 1

अपने संबोधन में मंत्री अशोक चौधरी ने “न्याय के साथ संपूर्ण विकास” की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क, जल-नल योजना, महादलित उत्थान व अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि – “नीतीश कुमार सरकार प्रत्येक व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और यह ‘जन संवाद’ कार्यक्रम उस दिशा में अहम कड़ी है। उन्होंने बताया कि “फुलवारी विधान सभा क्षेत्र में 117 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण होना है, जो 2005 की तुलना में 50 गुना अधिक है।

पूर्व विधायक अरुण मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारा सौभाग्य है कि नीतीश कुमार जैसे ईमानदार और कर्मयोगी नेता के नेतृत्व में सीखने, समझने और काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है. 2025 में एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना है और विकास की गंगा बहानी है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद संजय सिंह, फुलवारी जदयू अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रूबेल रबिदास, बाल श्रमिक आयोग के सदस्य हुलेश मांझी, भाजपा नेता अशोक सिंह, सिंटु कुमार, ई0 अशोक सिंह, शत्रुध्न पासवान, बंटी चंद्रवंशी, जैकी यादव, रमेश राम, मुन्ना मांझी, योगेन्द्र मांझी, पुनपुन प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष मंटू कुमार, पूर्व प्रमुख उदय सिंह, रविरंजन, मुखिया सतीश कुमार, मुखिया सुजित कुमार, छोटू सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रविन्द्र पासवान, महेश पासवान, मुन्ना चौधरी, रंजीत पटेल, संपतचक प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार टप्पु, ओपी सिंह, संजय कुमार दिवाकर, चंदन सिंह, अरबिंद सिंह उर्फ विधायक जी, सुमित कुशवाहा, रमेश राम, श्रीकांत मांझी, अजय मांझी, बाबुचंद मांझी, सोनी देवी, सुमन देवी, पूर्व मुखिया रंभु सिंह, जितेन्द्र सिंह, रामानुज सिंह, अनिल साहनी, रंजीत सरपंच साहब, कल्लु सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन भाषण पूर्व विधायक अरुण मांझी ने किया।

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: