पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना अवकाश कुमार द्वारा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से हत्या, लूट एवं डकैती जैसे संगीन अपराधों के लंबित मामलों की अनुसंधान प्रगति की समीक्षा की गई।
इस वर्चुअल बैठक में पटना जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी लंबित मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। श्री कुमार ने यह स्पष्ट किया कि गंभीर आपराधिक मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक कांड का वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए।
