बिहार

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष रक्तदान शिविर, आईएएस भवन में होगा आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास तथा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस वाइफ्स एसोसिएशन के सक्रिय सहयोग से 14 जून को सुबह 9 बजे से आईएएस भवन, पटना में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर का उद्घाटन सुबह 9:15 बजे बिहार के मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, पुलिस महा निदेशक श्री विनय कुमार और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री प्रभात कुमार गुप्ता संयुक्त रूप से करेंगे। इस अवसर पर बिहार एवं झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव श्री वी.एस. दुबे (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि यह आयोजन वर्ष 2021 से लगातार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देना है।

Advertisements
Ad 1

मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने सभी अधिकारियों और उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे रक्त दान कर “रक्तवीरों” का उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में मां ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा। पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने रक्तदान को “महादान” बताते हुए इसे मानवता की सेवा का सबसे बड़ा रूप बताया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इस पुण्य कार्य में भाग लें और अपने विभागों के साथियों को भी प्रेरित करें। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस वाइफ्स एसोसिएशनों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणा है। साथ ही, मां ब्लड सेंटर के सहयोग को भी उन्होंने अहम बताया।

अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, श्री दीपक कुमार ने कहा कि कोविड काल में रक्तदान की स्थिति काफी खराब हो गई थी। ऐसे समय में आईएएस एसोसिएशन ने आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन के साथ मिलकर इस शिविर की शुरुआत की थी। आज यह एक बड़ा सामाजिक अभियान बन चुका है। उन्होंने सभी से इस आयोजन में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की।

आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस पवित्र और मानवीय सेवा के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आपकी भागीदारी किसी के जीवन को बचाने में मददगार हो सकती है।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: