बिहार

विधायक ने नरपतगंज थाना परिसर में बन रहे नये थाना व आवासीय भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर उठाये सवाल

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव ने गुरुवार को नरपतगंज थाना परिसर पहुंचकर निर्माणाधीन थाना भवन एवं महिला आवासीय भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष कुमार विकास के अलावे पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कार्य में कई खामियां पाई गई।

जिससे नाराज विधायक ने निर्माणाधीन कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित उपस्थित अधिकारियों को कहा कार्य में शीघ्र सुधार किया जाए अन्यथा उच्यस्तरीय जांच करवरकर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद विधायक जयप्रकाश यादव ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा संबंधित संवेदक और इंजीनियर को निर्माण कार्य में सुधार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा महिला सुरक्षा और सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है इसलिए अनियमित बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

तीनखंभा सीमा चौकी के जवानों ने 43.125 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर को पकड़ा

सरकारी अस्पताल और डॉक्टर की अनुउपलब्धता और अव्यवस्था को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने ये माना कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे; ऐसी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे : एजाज अहमद

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एनएच-98 जाम कर हंगामा

error: