बिहार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर लगाया जांच की गुहार

अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना क्षेत्र के भंगही पंचायत हनुमान नगर निवासी सह अररिया जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के भाजपा महामंत्री सत्यवान मालाकार ने फुलकाहा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मेरे द्वारा फेसबुक आईडी पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत पर बधाई वाले पोस्ट किए जाने के पश्चात मेरे पोस्ट पर हृदय सम्राट भंगही नामक फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है।

उन्होंने अपने आवेदन में लिखा मेरे द्वारा किए गए पोस्ट में लगे मेरे फोटो के ऊपर तीर का निशान लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। जिससे मेरे सम्मान पर ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा इससे मैं और मेरे परिवार काफी आहत हूं। इस संदर्भ में फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन दिया है जांच किया जा रहा है कार्रवाई की जाएगी ।

Related posts

श्री आनंदम् योग केंद्र में सजेगी डांडिया महोत्सव की शाम

दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, सजगता से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण का निदेश

बिहार प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी रोहन गुप्ता ने गुरु घर में माथा टेका

error: