बिहार

पटना में सघन वाहन जांच अभियान, डीएसपी संगीता की अगुवाई में कई वाहनों की जांच

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार राजधानी में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज संध्या एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पटना के विभिन्न अनुमंडल क्षेत्रों में वाहनों की जांच की गई, जिसमें कागजातों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था)-01 संगीता स्वयं अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर इस अभियान का नेतृत्व कर रही थीं। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएसपी ने बताया की अपराध पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए यह अभियान आवश्यक है। नियमों का पालन न करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, इस जांच अभियान से अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनता है और आपराधिक घटनाओं की संभावना कम होती है।

Related posts

जब देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा एम्स पटना परिसर

जहां घरों में होते थे 40 प्रतिशत से ज्यादा प्रसव, वही पंचायतें बन रही देश में नजीर

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

error: