बिहार

पटना में नशे के खिलाफ चला विशेष छापामारी अभियान, कई संदिग्ध स्थलों पर हुई कार्रवाई

पटना, रॉबीन राज। पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना के आदेश तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के दिशा-निर्देशानुसार पटना जिला में नशे के खिलाफ एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। रविवार संध्या को जिला के सभी अनुमंडल एवं थाना क्षेत्रों में एक साथ यह कार्रवाई की गई।

इस अभियान के तहत नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़े संभावित स्थलों को पूर्व से चिन्हित कर वहां एक साथ छापेमारी की गई। शहरी क्षेत्रों में यह छापेमारी सुश्री दीक्षा, सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर-01, पटना के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई नशे की अवैध तस्करी एवं बिक्री पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है। आगे भी इस प्रकार के सघन अभियान जारी रहेंगे ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: