बिहार

विदेशी शराब की भारी खेप ट्रेन से बरामद, स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई

दानापुर, (न्यूज़ क्राइम 24) रेलवे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बक्सर-दानापुर रेलखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की भारी खेप बरामद की गई है। यह अभियान रेलवे पुलिस उपाधीक्षक, दानापुर, श्री कंचन राज के नेतृत्व में “ऑपरेशन रेड” के तहत चलाया गया। जांच के दौरान समस्तीपुर-समर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 01043) की साधारण बोगी में एक लावारिस बैग पाया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें कुल 97.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹97,250 आंकी गई है।

बरामद बैग के बारे में यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उसके मालिकाना हक का दावा नहीं किया। फिलहाल पुलिस ने बैग को जब्त कर लिया है और रेलवे थाना दानापुर में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

जांच अभियान में शामिल कंचन राज, रेल पुलिस उपाधीक्षक, दानापुर, रंजीत कुमार, रेल थाना प्रभारी निरीक्षक, बक्सर, विजयेंद्र कुमार, रेल यान अध्यक्ष, बक्सर, सुधीर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, रेल थाना दानापुर, रंधीर कुमार, थानाध्यक्ष, रेल थाना आरा, पंकज कुमार, थानाध्यक्ष, रेल थाना पाटलिपुत्रा, चंद्रशेखर कुमार, रेलवे यान प्रभारी, बक्सर, 16 जवान एवं स्पेशल टीम के 8 सदस्य थे।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: