बिहार

सिंटू बेकरी फुलकाहा में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत नवाबगंज पंचायत के वार्ड -तीन के व्यवसाय सिंटू बेकरी में अचानक रविवार की देर रात्रि समय करीब 2:00 बजे आग लग गई। देखते ही देखते 40 हजार नगदी एवं दो बाइक सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे फुलकाहा एवं नरपतगंज थाना के फायर ब्रिगेड के अलावे फारबिसगंज से आए फायर ब्रिगेड ने मिलकर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसमें गोदाम में रखें नगदी सहित सारा सामान एवं दो बाइक भी जलकर खाक हो गया। वहीं इस अगलगी से आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया था।

Advertisements
Ad 1

आसपास के लोग अपने-अपने घरों को बचाने में लगे हुए थे। व्यवसाय के अनुसार इस अगलगी से लगभग कई लाखों की नुकसान हुई है। वहीं घटना के बाद से व्यवसाय काफी मर्माहत है। व्यवसाय सिंटू दास ने कहा 15 बर्षों से इस छोटी सी व्यवसाय से लगभग 20 परिवार का भरण पोषण होता था। यह घटना होने से सभी परिवार उजड़ गए हैं। इसकी भरपाई कई वर्षों में नहीं हो पाएगी। कहा कपड़ा, रुपया ,पैसा बेकरी में लगे सारे मशीनरी, जनरेटर आदि सभी जलकर खाक हो गया है। वहीं घटना के बाद सोमवार की सुबह से पीड़ितों को सांत्वना देने के लिए सैंकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं समाचार लिखे जाने तक आग लगने का कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Related posts

रामनवमी पर पटना में भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

error: