बिहार

समर कैंप में महिलाओं व बच्चों को आत्मनिर्भर व हुनर मंद बनाएंगी रोहतगी समाज

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं बच्चों को हुनर मंद बनाने के उद्देश्य से रोहतगी पटना महिला मंडल ने अपनी नई योजनाओं के साथ ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन “सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र जी” के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्वेता विश्वास, वार्ड पार्षद मनोज कुमार उर्फ़ मुन्ना जायसवाल, वरीय समाजसेवी डॉ. विनोद कुमार अवस्थी, समाजसेवी ममता शर्मा, अध्यक्ष मंजू रोहतगी, उपाध्यक्ष मालिनी रोहतगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

संस्थापिका सदस्य डॉ. सरिता रोहतगी व डॉ. अर्चना रोहतगी ने आगत अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागत सह सम्मान किया। वहीं श्वेता विश्वास ने कहा कि रोहतगी पटना महिला मंडल ने यह कैंप लगाकर सराहनीय कार्य किया है। वहीं योगा का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य मंडल कर रही है। वहीं मुन्ना जायसवाल ने कहा कि समर कैंप से महिलाओं एवं बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। अध्यक्ष मंजू रोहतगी ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के लिए हस्तकला का प्रशिक्षण अति आवश्यक है। इस कैंप का शुभारंभ रोहतगी कुंदन कन्या राजकीय बुनियादी विद्यालय पटना सिटी में आयोजित किया गया है जो 1 जून से 10 जून तक संचालित होगा।

Advertisements
Ad 1

इस 10 दिवसीय समर कैंप में महिलाओं एवं बच्चों को योग, सिलाई, डांस, मेहंदी, अबेकस, ब्यूटीशियन, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, मधुबनी पेंटिंग इत्यादि का प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाएगा। मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष शिल्पी रोहतगी ने व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष आरती रोहतगी ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मालिनी रोहतगी, कोषाध्यक्ष राधा रोहतगी, सहकोषाध्यक्ष निभा रोहतगी, उपसचिव खुशबू रोहतगी, शालिनी रोहतगी, इति रोहतगी, प्रज्ञा रोहतगी, मीना रोहतगी, पायल रोहतगी, अलका रोहतगी, मोना रोहतगी, सारिका रोहतगी, हर्षिता रस्तोगी, राशि रोहतगी, कार्तिक रोहतगी, स्वप्निल रोहतगी, अमित रोहतगी, प्रीति बरेरिया, अमित सर आदि उपस्थित थे।

Related posts

चैती दुर्गापूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन 

रामनवमी पर पटना में भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

error: