बिहार

एसएसबी ने निःशुल्क आमगाछी में पशु एवं डुब्बा टोला में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

अररिया, रंजीत ठाकुर : एसएसबी 56 वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के कमांडेट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में शुक्रवार को जोगबनी सीमा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पशु एवं मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें आमगाछी में पशु एवं डुब्बा टोला में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में चिकित्सक डॉ घनश्याम पटेल उप कमांडेंट क्षेत्रक मुख्यालय सस्त्र सीमा बल पूर्णियां के द्वारा सीमावर्ती ग्रामीण,26 पशुपालकों के कुल 117 पशुओं का संक्रमण जांच कर मुक्त दवाइयों का वितरण किया।

वहीं “डी” समवाय डुब्बा टोला के अधीनस्थ सिकटिया गांव के मध्य विद्यालय सिकटिया में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाकर चिकित्सा विभाग के सहायक कमांडेंट डॉक्टर मिस लीला मुख्यालय बथनाहा के द्वारा क्षेत्र के 88 मानव मरीज का जांच कर डॉक्टर के परामर्श अनुसार चिकित्सा कर्मी के द्वारा मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के दोनों स्थानों से कुल मिलाकर 11बल कर्मी शामिल थे। एसएसबी के द्वारा लगाए गए पशु एवं मानव चिकित्सा शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में जहां हर्ष है। वहीं लोगों ने एसएसबी का भी काफी सराहना किया है। लोगों ने कहा समय-समय पर इस तरह का कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्र में होने से गरीब तबके के लोगों को काफी सहोलियत होती है। इसलिए यह कार्यक्रम होता रहना चाहिए।

Related posts

बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, विपक्ष की ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ बेनकाब : अजय आलोक

एनएमसीएच में शोध प्रस्तावों की वैज्ञानिक एवं नैतिक समीक्षा संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर रहा जोर

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

error: