बिहार

विद्यालय में एक चोर को साइकिल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

20250525 103036

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड स्थित मध्य सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोनपुर में शनिवार को साइकिल चोरी की घटना को अंजाम देते एक चोर को शिक्षकों तथा ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया तथा बथनाहा पुलिस के हवाले कर दिया। शिक्षकों ने बताया कि चोरों ने पहले भी विद्यालय में साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें दो-तीन बच्चों की साइकिलें चोरी हुई थीं। आज भी इन्हीं चोरों के द्वारा विद्यालय से साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।

शिक्षकों ने विद्यालय प्रांगण से साइकिल ले जाते चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया तथा ग्रामीणों की मदद से उसे एक खंभे से बांध दिया तथा बथनाहा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़ाए चोर घूरना थाना निवासी मोती टप्पू के मोहम्मद तनवीर बताए जा रहे हैं । वहीं विद्यालय में बढ़ती साइकिल चोरी की घटना से अभिभावक तथा छात्रों में आक्रोश है। गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है ।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!