बिहार

जन संवाद कार्यालय का शुभारंभ, जनसेवा का नया संकल्प

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के कंगन घाट में आज ‘जन संवाद कार्यालय’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

इस शुभ अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री परवेज़ अहमद, वरिष्ठ नेता श्री विनोद अवस्थी, सरदार चंद्रपाल सिंह, श्री गणेश मिश्रा, श्री पप्पू गुप्ता, मोहम्मद परवेज़, श्री शम्मी कपूर, रोटेरियन विजय यादव, दलित नेता यशलोक विद्यार्थी, श्री सुभाष मेहता, सरदार गुरुचरण आशिक़, श्री प्रदीप यादव, श्री विश्वजीत कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि, वरिष्ठ कार्यकर्ता और सैकड़ों कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यालय जनता की आवाज़ बनेगा और आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कार्यालय का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती प्रदान करना, जनसुनवाई को गति देना और हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है। जन संवाद कार्यालय को जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक सेतु के रूप में देखा जा रहा है, जहां से जन आंदोलन को एक नई दिशा दी जा सकेगी।

Related posts

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

error: