बिहार

हत्याकांड का शूटर पिपरा से गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। बहुचर्चित किसान कॉलोनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.11 अप्रैल को हुए नवनीत कुमार हत्याकांड के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार शूटर की पहचान शशि आनंद के रूप में हुई है।

फुलवारी शरीफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पिपरा इलाके से धर दबोचा है.पुलिस का कहना है कि नवनीत की हत्या के बाद से ही शशि आनंद पिपरा में छुपा हुआ था.लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. नवनीत के परिवार वालों ने पुलिस को बताया था कि नवनीत कुमार पटना के राजवंशी नगर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है व कब अपराधियों के साथ उसकी दोस्ती हो गई परिवार को नहीं पता. पुलिस का कहना है कि सोना लूट कांड एवं अन्य बड़े-बड़े वारदात में नवनीत और उसके साथियों का हाथ था. आपसी रुपए व लूट के समान के बांटने के लेकर हुए विवाद में यह लोग आपस में ही लड़ गए।

Advertisements
Ad 1

गौरतलब है कि 11 अप्रैल 2025 को शुक्रवार की दोपहर किसान कॉलोनी फेज-वन में बाइक सवार दो शूटरों ने मोकामा निवासी नवनीत कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी.शूटरों ने इतनी नजदीक से गोलियां चलाईं कि नवनीत कुमार मौके पर ही ढेर हो गया था.घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था.वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम है.अब आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि हत्याकांड से जुड़ी कई अहम कड़ियाँ खुलेंगी. फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Related posts

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

error: