बिहार

संपतचक के अकलटोला में धार्मिक अनुष्ठान के भंडारा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डॉ. रामानंद यादव

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के अकलटोला इलाहीबाग स्थित श्री देवी स्थान प्रांगण में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के तहत बुधवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फतुहा के माननीय विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव पहुंचे. उनके आगमन पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया. आयोजन समिति की ओर से विजय यादव ने फूल माला पहनाकर विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisements
Ad 1

डॉ. रामानंद यादव ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं. उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा से हुई थी, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना रहा. बुधवार को आयोजित भंडारे में क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्रामीण और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव और समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलता है।

Related posts

यातायात व्यवस्था का एसपी ट्रैफिक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कॉलोनियों और अपार्टमेंट में PNG कनेक्शन पर फोकस करें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों पर बनेंगे पक्के आश्रय स्थल : मंत्री रत्नेश सादा

error: