बिहार

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के चार पंचायत टीबी मुक्त घोषित

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में आयोजित बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तृत चर्चा की गयी। इसी क्रम में आयोजित डिस्ट्रिक्ट टीबी फोरम की बैठक में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले जिले के तीन प्रखंड अंतर्गत चार पंचायतों को जिलाधिकारी द्वारा टीबी मुक्त घोषित किया गया। साथ ही अभियान के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पंचायत के मुखिया व संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप, डीआईओ डॉ मोईज, डीवीबीडीसीओ डॉ अजय कुमार सिंह, डीपीएम संतोष कुमार, जिला टीबी व एड्स समन्वयक दामोदर शर्मा, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, व कर्मी मौजूद थे।

सभी प्रखंड के 10 पंचायत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नरपतगंज प्रखंड के अचरा व पिठौरा, रानीगंज प्रखंड के मोहनी, सिकटी प्रखंड के बैंगा पंचायत को जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा टीबी मुक्त घोषित किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वन में उत्कृष्ट योगदान के लिये जिलाधिकारी ने संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टीबी मुक्त पंचायत अभियान में सक्रिय योगदान निभाने वाले पंचायत के मुखिया को जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। पंचायत प्रतिनिधि व स्वास्थ्य कमिर्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश को टीबी मुक्त बनाने के लिये टीबी मुक्त पंचायत अभियान की सपलता महत्वपूर्ण है। उन्होंने यथाशीघ्र जिले के सभी प्रखंड अंतर्गत कम से कम 10 पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को इसे लेकर जरूरी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों में संभावित टीबी मरीजों की जांच की संख्या बढ़ाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया।

Advertisements
Ad 1

पंचायत के मुखिया व स्वास्थ्य अधिकारी हुए सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान बैंगा पंचायत के मुखिया रवि कुमार झा, मोहनी पंचायत के मुखिया मो आफताब आलम, पिठौरा पंचायत के मुखिया मो जेनूल हक सहित रानीगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार झा, नरपतगंज सीएचसी के प्रभारी डॉ दीपक कुमार सिंह, सिकटी सीएचसी के प्रभारी डॉ अजमत राणा, जिला टीबी व एड्स समन्वयक दामोदर शर्मा, एसटीएस नरपतगंज सुप्रिया कुमारी, एसटीएस रानीगंज नवोनीता घोष, एसटीएस सिकटी जमशेद आलम को प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित किया गया।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: