बिहार

फुलवारी शरीफ थाना में इफ्तार: सौहार्द और एकता की अनूठी मिसाल

फुलवारी शरीफ, (अजीत यादव ): राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना परिसर में सामूहिक इफ्तार का भव्य आयोजन थाना अध्यक्ष मशहूद हैदरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारी, मीडियाकर्मी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए.इस आयोजन ने न केवल समुदाय के बीच सौहार्द का संदेश दिया, बल्कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को भी प्रगाढ़ किया.

थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने का माध्यम हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि वे पुलिस को सहयोग दें ताकि समाज में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके.

इफ्तार में शामिल लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे एक सकारात्मक कदम बताया. ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है.

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक आयोजनों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बनी रहे.

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

error: