बिहार

आधुनिक खेती करने वाले किसानों को मिला सम्मानित

पटना, अजित बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा मीठापुर स्थित कृषि भवन में एक विशेष समारोह आयोजित कर बागवानी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के कोठिया पंचायत के प्रगतिशील किसान संजय कुमार को सम्मानित किया।

संजय कुमार ने पारंपरिक खेती से हटकर केला, नींबू, पपीता, अमरूद और सब्जियों की खेती को अपनाया, जिससे उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उन्होंने ड्रिप सिंचाई प्रणाली और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर जल संरक्षण के साथ उत्पादकता बढ़ाई।

सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से क्लस्टर आधारित बागवानी, स्ट्रॉबेरी विकास योजना और टिशू कल्चर केले एवं लीची की खेती जैसी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: