बिहार

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की पटना सिटी शाखा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की पटना सिटी शाखा के तत्वाधान में मिरचाई गली स्थित श्री राणी दादी मंदिर के प्रांगण में होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद तोडी, गणेश खेमका, वरिष्ठ समाजसेवी गिरधारी लाल सराफ, डॉ. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, ईश्वर लाल अग्रवाल, संतोष सराफ और प्रभात भरतिया ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शाखा की ओर से सभी आगत अतिथियों को राजस्थानी साफा और चुनरी उढ़ाकर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष शिवप्रसाद मोदी ने की, जबकि सचिव संजीव देवड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन मनोज झुनझुनवाला ने किया। इस अवसर पर कशिश केडिया ग्रुप द्वारा रंगारंग राजस्थानी धमाल के साथ होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा विनीता डोकानियां के नेतृत्व में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Ad 1

बंपर होजी का आयोजन रितेश कमलिया और विशाल सिंघानिया द्वारा रोचक अंदाज में किया गया। समारोह के संयोजक चंदन अग्रवाल के नेतृत्व में रवि डोलिया, कन्हैयालाल डोकानिया, श्रवण सुल्तानिया, अंकुर टिवडेवाल और अंकित अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजेश चौधरी ने किया।

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

error: