बिहार

मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा द्वारा होली मिलन का आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा ने होली के उपलक्ष्य में एक उत्साहवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे कई लोग प्रेरित हुए। इस कार्यक्रम के तहत निर्धन बच्चों को रंग, पिचकारी, मिठाई, कोल्डड्रिंक, भुजिया और समोसा वितरित किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।

कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थापक ने मंच से अनुरोध किया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए बेंच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस पर शाखा ने उन्हें हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Advertisements
Ad 1

इस सफल आयोजन के संयोजक युवा मोहित अग्रवाल को बधाई दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा रवि अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अनिमेष माधोगड़िया, प्रतीक चौधरी, विवेक शर्मा, विनीत फिरकिरीवाला, विमल मेरटिया, गौरव अग्रवाल, रोनित गुप्ता, निकुंज लूहारुका समेत अन्य युवाओं की सक्रिय भूमिका रही।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: