बिहार

राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ भासा के जिला इकाई की बैठक

अररिया, रंजीत ठाकुर बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ भासा के जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक सर्वसम्मति से भासा के जिलास्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी को सरकार के साथ लंबित मुद्दे पर बातचीज करने व राज्य कार्यकारिणी से समन्वय स्थापित करने के लिये अधिकृत किया गया है। भासा के नवगठित जिलास्तरीय कार्यकारिणी में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisements
Ad 1

वहीं डॉ मोईज, डॉ जहांगीर, डॉ जमील अहमद को उपाध्यक्ष, सचिव पद पर डॉ जीतेंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव पद पर डॉ राजीव बसाक व डॉ पीके निराला का चयन किया गया है। इसी तरह नवगठित कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर डॉ अहमत राणा, संयुक्त कोषाध्य पद पर डॉ दीपक, जिला प्रवक्ता पद पर डॉ आकाश व रोहित कुमार झा जिला समन्वयक पद पर डॉ प्रदीप कुमार, डॉ संतोष कुमार के चयन की जानकारी है। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ राजा रमण, डॉ मार्त्यणंड, डॉ सुनील, डॉ पंकज, डॉ ओपी मंडल, डॉ राजेंद्र प्रसाद, सभी एमओआईसी व सभी एमबीबीएस चिकित्सकों को शामिल किया गया है।

Related posts

ई-फाइलिंग प्रक्रिया की जानकारी अधिवक्ताओं को देने का कार्य शुरू

बिहार में बाल तस्करी पर एक्शन, एयरपोर्ट से लेकर जिलों तक 44 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तैनात

बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, थानों को दिए गए सख्त निर्देश

error: