क्राइमबिहार

लूटकांड व हत्याकांड का नामजद अभियुक्त हुआ गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा पुलिस ने लूटकांड के नामजद अभियुक्त नया भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या-03 निवासी मोहम्मद नौशाद पिता मनोवर को बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मोहम्मद नौशाद के खिलाफ वर्ष 2024 में लूटकांड की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Advertisements
Ad 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्याकांड संख्या- 201/24 के नामजद अभियुक्त रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-09 निवासी विपिन कुमार यादव पिता अशोक यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हत्याकांड के नामजद अभियुक्त विपिन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है। इस छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अलावे एसआइ राजनारायण यादव,रूपा कुमारी,चौकीदार नितिन कुमार,राजेश पासवान आदि शामिल थे।

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: