अररिया, रंजीत ठाकुर शनिवार 01मार्च 2025 को 56वीं वाहिनी सीमा चौकी डुबर बन्ना के कार्यक्षेत्र गांव महेशपट्टी
में बेरोजगार सीमावर्ती महिलाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का समापन कराया गया। यह कोर्स सरेटा फाउंडेशन बीरपुर के द्वारा महेशपट्टी गांव में ही चलाया जा रहा था। जिससे कि सीमावर्ती महिलाएं सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर कोर्स को संपन्न किया ।
मौके पर उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56 वीं वाहिनी के कस्तूरी लाल द्वितीय-कमान-अधिकारी ने कहा कि सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को कराने का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। मैं यहां उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को कोर्स के समापन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आप सभी नियमित रूप से कोर्स का अभ्यास करते रहेंगे। एसएसबी द्वारा कराए जा रहे इस कौशल विकास प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बने।
कार्यक्रम में उपस्थित अर्जून अडनूर सहायक कमांडेंट एवं अन्य बल कार्मिक व महेशपट्टी गांव के सरपंच लोचन कामैत , वार्ड नं 10 के सदस्य अर्जून पासवान स्थानीय ग्रामीण थे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एसएसबी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की काफी सराहना की।
