बिहार

बिहार के युवाओं को फिट करने के लिए रैक फॉर सेल्फ अभियान चलाएंगे सुपरकॉप पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे

पटना, अजित : बिहार में पूर्व आईपीएस सुपर कॉप के नाम से मशहूर युवाओं युवा लड़कियों में बेशुमार शोहरत हासिल करने वाले और बदमाशों में खौफ का पर्याय बन चुके शिवदीप लांडे अब अपने पुलिस की वर्दी को उतार कर जन सेवा में उतर चुके हैं. एक समय ऐसा था जब कहीं किसी के साथ अन्याय छेड़खानी बदमाशी होती थी तो शिवदीप लांडे को पटना के सिटी एसपी सेंट्रल के रूप में लोग याद करते थे और चंद मिनट में वह वहां पहुंच जाते थे और बदमाशों के छक्के छुड़ा देते थे. ऐसा बिहार पुलिस का आईपीएस बिहार ही नहीं पूरे देश और दुनिया में विख्यात हो चुका था.

किसी पॉलिटिक्स के दबाव में सत्ता के दबाव में कभी पीछे मुड़कर देखने वाला नहीं ना झुकने वाला,अपने कर्तव्य के आगे अपने ड्यूटी को निभाने वाला शिवदीप लांडे आज अपने खाकी वर्दी को उतार कर आम जनता की सेवा में आ चुका है.. इस में बिहार के युवाओं को आम जनता को ईमानदारी से ऐसे अवसर को समर्थन देने की जरूरत है जिसने अपने चमक दमक और कई कमांडो फोर्स के साथ रहने नौकरी को लात मार कर जन सेवा में उतरने वाले शिवदीप वामन राव लांडे को आगे बढ़कर बिहार के युवाओं को उज्जवल भविष्य को स्वर्णिम ऑप्शन देने का मौका देना चाहिए. ऐसे अधिकारी के मार्गदर्शन में बिहार के युवा एक दिन अपनी पुरानी बिहार के गौरव गाथा को हासिल करने में जरूर कामयाब होंगे.

फाउंडेशन के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का सम्बोधन फाउंडेशन के ट्रस्टी ममता शिवदीप लांडे व मंजीत विशाल ने किया। उक्त प्रेस सम्मेलन में बिहार के आईपीएस व यूथ आइकॉन शिवदीप लांडे मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहें। देश भर में चर्चित आईपीएस शिवदीप लांडे की युवाओं में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस्तीफ़े के बाद पिछले कई महीनों से शिवदीप लांडे के भविष्य की योजनाओं को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थें। प्रशासनिक कार्यालयों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisements
Ad 1

शिवदीप लांडे ने खुद शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर तमाम अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि बिहार मेरी कर्म भूमि रही है और बिहार ने हमे बहुत कुछ दिया है। बिहार से मुझे देश भर में ख्याति मिली। बिहार मेरा घर है और यहाँ से मुझे काफी कुछ मिला है। यहाँ के युवाओं ने मुझे असीम प्रेम दिया है लेकिन जब भी मैं उनके तरफ देखता हूँ मुझे लगता है मुझे भी इन युवाओं के साथ मिल के कुछ करना पड़ेगा। यहाँ के युवाओं में गजब की एनर्जी है। इनमे वो शक्ति है कि अगर ये ठान लें तो महज कुछ ही वर्षों में यहाँ की रूप रेखा को बदल सकते हैं। युवाओ के उचित मार्गदर्शन व सशक्तिकरण के लिए इनके बीच रहना पड़ता और इसके लिए मैंने इस्तीफा देना ही उचित समझा।

शिवदीप लांडे ने अपने संबोधन में आगे कहा, युवाओं व मेरे अपने बिहार के लिए उपयुक्त समय मैं इस्तीफे के बाद ही निकाल पाता। इन युवाओं के बीच रहने व बेहतर बिहार के सपने को सच करने के उद्देश्य से रन फ़ॉर सेल्फ (run for self…) नामक मुहिम की शुरुआत की है। फिटनेस की अपील के साथ बिहार भर को फिट करने के लिए दौड़ेंगे। क्योकि मेरा मानना है खुद को शारीरिक व मानसिक तौर पर फिट रख के किसी भी तरह के चुनौती के लिए तैयार रह सकते हैं।

इस कैम्प की शुरुआत आगामी 4 मार्च से तमाम जिलों को टच करते हुए अगले 45 दिनों तक चलेगी। अपने इस मुहिम की घोषणा करते हुए शिवदीप लांडे कई बार भावुक हो उठे और उन्होंने कहा कि सिर्फ तन से खाकी उतारी है अब तो हमारी चमड़ी भी खाकी हो चुकी है।

Related posts

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

error: