बिहार

सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा डॉ सुनील सिंह की एमएलसी सदस्यता बहाली सच और सच्चाई की जीत है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने राजद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार सिंह को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा एमएलसी की सदस्यता बहाल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सच और सच्चाई की जीत है। इन्होंने कहा कि सच परेशान हो सकता है लेकिन उसे हराया नहीं जा सकता यह बात इस फैसले से साबित हो गया।

इन्होंने कहा कि डॉ सुनील कुमार सिंह ने धैर्य ,साहस और आत्मबल से डबल इंजन सरकार को बता दिया की जो सच्चाई पर होता है, उसे जीत अवश्य मिलती है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सुनील सिंह जी के हक में फैसला देकर यह बता दिया की न्यायपालिका न्याययिक प्रक्रिया में सच और सच्चाई को देखती है और उसी के आधार पर फैसला करती है।

Advertisements
Ad 1

श्री सुनील सिंह की सदस्यता बहाली पर राजद के प्रदेश सचिव श्री जेम्स कुमार यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के श्री उपेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास और मजबूत होगा।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: