नई दिल्ली

एनडीए सरकार का बजट 2025 आर्थिक विकास में मील का पत्थर : चिराग पासवान

नई दिल्ली, (न्यूज़ क्राइम 24) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में एनडीए सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट देश की आर्थिक विकास की गति में मील का पत्थर साबित होगा।

चिराग पासवान ने अपने एक्स (Twitter) पोस्ट में लिखा कि यह बजट प्रधानमंत्री जी के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार करने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बजट में युवा, गरीब, महिला, किसान और मध्यम वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बजट की मुख्य बातें:

सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था – भारत की अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से विकसित हो रही है। 10 वर्षों की मजबूत विकास यात्रा – पिछले दशक में किए गए संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को प्राथमिकता – बजट में इन वर्गों के उत्थान पर विशेष जोर दिया गया है।

चिराग पासवान ने कहा कि यह बजट भारत की क्षमता और संभावनाओं पर वैश्विक विश्वास को और मजबूत करेगा। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।

Related posts

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत की

कैबिनेट की बैठक में 3 बड़ी योजनाओं को मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया

Related posts

विश्व का दूसरा एवं भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी शो IIJS का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत की

कैबिनेट की बैठक में 3 बड़ी योजनाओं को मंजूरी

error: