बिहार

फुलकाहा निवासी 24 बर्षीय अंकित की सड़क हादसे में मौत!

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड -05 निवासी दीपक साहा के 24 बर्षीय पुत्र अंकित साहा का शुक्रवार के सुबह पूर्णिया जाने के क्रम में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही परिजनों एवं गांव में कोहराम मच गया। घटना पूर्णिया जिला के कसबा के समीप का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7:30 बजे घने कोहरे में बाइक से जाने के क्रम में मालवाहक ट्रक से टकरा जाने के कारण हुई है। मृतक तीन बहन में अकेले भाई था जिस पर पूरे परिवार का भरण पोषण का दायित्व था।

Advertisements
Ad 1

तीनों वहन शादीशुदा है। मृतक अंकित फ्रीलांसर कंपनी में नौकरी कर रहे थे। कंपनी के कार्य के सिलसिले में आज अपने घर से निकलकर भागलपुर के लिये जा रहे थे और रास्ते में ही जीवन लीला समाप्त हो गया। मृतक अंकित के पोस्टमार्टम पूर्णिया सदर अस्पताल में करने के बाद जैसे ही शव को लेकर निवास स्थल फुलकाहा पहुंचा आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लोग देख स्तब्ध हो गए।वहीं परिजनों को सांत्वना देने में जुट गए और लोगों ने कहा ऊपर वाले का यही मर्जी था।

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: