फुलवारी शरीफ, अजित : स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रविवार को एन. एम.ओ एम्स पटना इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के अंतर्गत पटना जिला अंतर्गत 65 स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों लगभग 4500 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया.इस आयोजन की अध्यक्षता डॉ. संजीव कुमार (अध्यक्ष एन.एम.ओ एम्स पटना, विभागाध्यक्ष कार्डियक सर्जरी )और डॉ. वीणा सिंह (सम्पर्क अधिकारी एन.एम.ओ बिहार,हेड बर्न एन्ड प्लास्टिक सर्जरी) द्वारा की गई.इस आयोजन में एम्स के लगभग 100 डॉक्टर और 220 मेडिकल छात्रों की हिस्सेदारी रही.एम्स के सिनियर डॉक्टर में हेड सर्जरी के हेड डॉ मनोज कुमार, इमरजेंसी मेडिसिन के हेड डॉ दिवेन्दु भुषण, डॉ रंजना , डॉ रविकृति, डॉ आशेष झा, डॉ शिवशंकर पासवान, डॉ दिगम्बर चौबे, डॉ बंकिम दास आदि ने भी किमती समय निकाल कर आपना योगदान दिये.
इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि, "स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से हम समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गरीब एवं ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं को पहुंचाना था. शिविरों में मुफ्त चिकित्सा जांच, दवाइयां और स्वास्थ्य सलाह प्रदान की गई. डॉ. वीणा सिंह ने इस पहल को सराहते हुए कहा, "हमारा लक्ष्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की दिशा में जागरूक करना भी है." एम्स पटना के कैम्प कोर्डिनेटर दिगम्बर दूबे (विधार्थी प्रमुख एन. एम .ओ बिहार) ने बताया कि इस कैम्प में स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्वक सक्रिय भागीदारी रही. यह पहल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में और अधिक विस्तार की ओर अग्रसर होगी.
ऐसे मेडिकल कैम्प नैशनल मेडिकोज ऑर्गनाईजेसन और सेवा भारती की राज्य इकाई ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों और सुदूर इलाकों के सेवा बस्तियों में भी लगाया है.
