बिहार

भोगीपुर में बाधार में मिला आज्ञात युवक का शव सनसनी

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के संपतचक नगर परिषद के भोगीपुर गांव के नजदीक बाधार में एक अज्ञात युवक के शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इलाके में अज्ञात लाश देख लोगों में सनसनी फैल गई.गांव वालों ने इसकी सूचना स्थानीय गोपालपुर थाना पुलिस को दी.मौके पर पहुंचे पुलिस ने डेड बॉडी की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन जब शिनाख्त नहीं हो पाया तब पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है. आसपास के लोगों ने बताया कि युवक शरीर पर शर्ट एवं जींस पहने हुए था और देखने से मजदूर लग रहा था.

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष जावेद अहमद खान का कहना है कि युवक के उम्र लगभग 35 वर्ष है जिसके शरीर पर कहीं कोई किसी तरह का चोट चपेट का निशान नहीं मिला है.लग रहा है कि ठंड से युवक की मौत हो गई.

Related posts

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

बिहार के शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले टीआरई 4 के अभ्यर्थियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज पर एजाज अहमद ने कहा…

error: