बिहार

नववर्ष के स्वागत में निकाली निशान शोभायात्रा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) नववर्ष के मौके पर राधेश्याम परिवार के द्वारा चौक स्थित श्रीदक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर से विशाल निशान शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान, “ना डिस्को जाएंगे, ना होटल जाएंगे, नया साल बालाजी के साथ मनाएंगे” के जोशीले नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में महिलाएं ध्वजा लिए हुए हनुमानजी का जयकारा लगाते हुए, भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रही थीं।

इस शोभायात्रा में संस्थापिका शोभा गुप्ता, व्यवस्थापक चक्रेश अग्रवाल, विजय गुप्ता, संयोजक आलोक गुप्ता, संजय गोलवारा, हरिश हरलालका, बाबू लाल अग्रवाल, सरोज जायसवाल, संगीता झुनझुनवाला, आनंद कमलिया, रंजीत मित्तल, मोहीत मुरारका, राजा राम शर्मा, सतीश सहित कई प्रमुख लोग सक्रिय रूप से शामिल हुए।

शोभायात्रा चौक, नई सड़क, चौकशिकारपुर आरओबी होते हुए बेगमपुर स्थित जल्ला महावीर मंदिर पहुंची, जहां हनुमान लला को ध्वजा भेंट कर पूजा-अर्चना की गई और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के आयोजन के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related posts

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

ज्यादा केएमसी देने से कमजोर शिशु घर में ही हो सकते हैं स्वस्थ्य और सुरक्षित : एएनएम

चैनपुर में पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर का सम्मान, शिक्षा और सेवा का दिया संदेश

error: