बिहार

नेपाली 18 बोतल शराब के साथ बाइक जप्त तस्कर मौके से फरार


अररिया, रंजीत ठाकुर 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों एवं एक्साइज विभाग के पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल निर्मित 18 बोतल शराब के साथ एक मोटरसाइकिल को किया जप्त। उक्त कार्रवाई भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 187 के नजदीक की गई है। वहीं शराब तस्कर जवानों को देख मोटरसाइकिल पटक कर फरार हो गया।

शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु एक्साइज विभाग फुलकाहा सुपुर्द कर दिया। इस अभियान में एसएसबी के तरफ से सहायक उप निरीक्षक विपिन कुमार के अलावा अन्य चार जवान शामिल थे तो वहीं एक्साइज विभाग के बी एच एस अनमोल कुमार राम,के साथ अन्य दो बल शामिल थे।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न