बिहार

अररिया फारबिसगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफा की मांग

अररिया, रंजीत ठाकुर जिले के फारबिसगंज रेलवे स्टेशन चौक पर सोमवार को कांग्रेस नगर इकाई अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर संसद भवन में अमर्यादित टिप्पणी का विरोध करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय गृह मंत्री की इस्तीफा के साथ भारत की जनता से माफी मांगने की मांग कर रहे थे।

मौके पर पूर्व जिले के तमाम कार्यकता व ,यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के लिए आपत्तिजनक बातें संसद भवन में कहना अमित शाह के दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे आदर्श हैं। देश की आजादी और नवनिर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों का अपमान करके भाजपा और अमित शाह ने अपनी मानसिकता दिखा दी है। भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार अमर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति दुष्प्रचार किया जा रहा है।

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: