बिहार

अररिया यूं तो स्ट्रॉबेरी की खेती ठंडे प्रदेशों में की जाती है, लेकिन अररिया जैसे बाढ़ प्रभावित इलाके के किसान ने बालूचर भूमि में इसका पैदावार कर अपना लोहा मनवा लिया है

अररिया, रंजीत ठाकुर अररिया के युवा किसान प्रिंस कुमार ने स्ट्रॉबेरी की सफल खेती कर कृषि क्षेत्र में एक नजीर पेश किया है और दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा के श्रोत बन गए हैं।बताते चले कि जम्मू कश्मीर दिल्ली हिमाचल के पहाड़ी इलाके में स्ट्रॉबेरी की खेती की जाती है, लेकिन अब बिहार में भी स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है। सीमांचल के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र अररिया जिले के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के खैरा गढ़िया में स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

किसान हिम्मत रखकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के खैरा गढ़िया में स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं।यहां फिलहाल एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है।युवा किसान प्रिंस कुमार ने बताया कि शिमला घूमने गए थे जहां स्ट्रॉबेरी की खेती उन्होंने देखी थी जिसके बाद उनके मन में भी इस खेती को करने का विचार आया। प्रिंस द्वारा स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू किए जाने के बाद दूर दूर तक उनकी चर्चा हो रही है।

Related posts

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी जारी, पुलिस ने युवक को दबोचा

error: