बिहार

आचार्य किशोर कुणाल से मिले पूर्व विधायक अरुण मांझी

फुलवारीशरीफ, अजित। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक अरुण मांझी ने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल से मुलाकात की और फुलवारी शरीफ में देश के पहले बाल कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण के लिए उनका आभार जताया.बता दें की आचार्य किशोर कुणाल जी के सकारात्मक प्रयास से बिहार के मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार जी ने पिछले दिनो फुलवारी मे देश के पहले बाल कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण के शुभारंभ के अवसर पर ईंट रखकर आधारशीला रखी.

सोमवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष एवं पटना महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल से जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक सह राज्य महादलित आयोग के पूर्व सदस्य अरुण मांझी ने श्री कुणाल के गौशाला रोड कुर्जी आवास जाकर मुलाकात की है जहाँ दोनों ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे का स्वागत किया।

पूर्व विधायक ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल हमारे प्रेरणास्रोत हैं. सामाजिक कार्यो मे उन्होंने एक नही कई कीर्तिमान स्थापित किया है. अपने विचार एवं कर्मो से देश और दुनिया मे बिहार के लोग गौरवान्वित हो रहे हैं. कैंसर रोग के उपचार बिहार संभव मदद करके नए-नए अस्पताल और अत्याधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध करा रहे हैं. महावीर मंदिर के चंदा से ऐसा कार्य करना और किसी के बूते की बात नहीं।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित