अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज मुख्य बाजार से होते हुए फुलकाहा बॉर्डर सड़क तक भाया लक्ष्मीपुर पथ निर्माण की लंबाई लगभग 11.120 किलोमीटर की है। जिसका प्राक्कलित राशि योजना बोर्ड के अनुसार 563.81581लाख रुपया है,तथा पैकेज संख्या-बी आर-01पी 3 आर 14 लिखा है। कार्य एजेंसी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना का क्रियान्वयन संवेदक-मेसर्स आर.पी. कांट्रेक्शन अररिया,के द्वारा बर्ष -23/24 के अंतिम वर्ष में कराया गया है। सड़क बनाया एक वर्ष पूर्ण भी नहीं हुआ है कई जगह सड़क में गढ्ढे हो गया है और गिट्टी उड़ने लगा है। जिसको देखने वाला ना तो कोई अधिकारी हैं और ना ही संवेदक। क्षेत्र के लोग बताते हैं निर्माण कार्य प्रारंभ के समय भी संपादक के द्वारा घोर अनिमितता बरती गई थी।
जिसको लेकर कई बार कई पदाधिकारी जांच कर कार्य को रुकवा दिए थे और संवेदक को मानक मापदंड के अनुसार कार्य करने का निर्देश भी दिया गया था। परंतु इस तरह का कार्य हुआ कि एक वर्ष के अंदर ही सड़क जर्जर होने लगा है। क्षेत्र के मोहम्मद कासिम, रामवृक्ष पासवान, रामाधीन पासवान, विनोद यादव, बबलू सिंह आदि लोगों ने कहा एक वर्ष में सड़क जर्जर हो जाना भ्रष्टाचार को दर्शाता है। एक और खुलासा करते हुए सभी ने कहा कि सड़क के दोनों किनारे योजना के अनुसार मिट्टी डालना अनिवार्य था जो संवेदक के द्वारा नहीं डाला गया है।
जिससे आए दिन वाहनों को साइड करने में काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। इसको लेकर विभाग के कई अधिकारी को स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी दिया गया है। कहीं ना कहीं पदाधिकारी का मिली भगत दर्शाता है। लोगों ने कहा हम लोग भारत सरकार एवं बिहार सरकार के अधिकारी एवं मंत्री से कहना चाहते हैं कि यह सड़क इस क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण सड़क है। इसकी गुणवत्ता की जांच उच्च स्तरीय स्तर पर होनी चाहिए। इसके साथ-साथ मरम्मत भी कराया जाना चाहिए।
