क्राइमबिहार

ऑटो सवार बदमाशों ने महिला से लूटे 3 लाख के जेवरात

20241209 130637

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना में संपतचक रोड में ऑटो सवार बदमाशों ने उस पर सवार एक महिला यात्री से तीन लाख के जेवरात लूट लिया और फरार हो गए. महिला को हथियार का भय दिखाकर मुंह बंद कर दिया और वहां से चंपत हो गए. पीड़ित महिला गौरीचक बाजार के बगल में फतेहपुर की रहने वाली है जो घर पहुंच कर अपने परिवार वालों के साथ थाना पहुंच गई. गौरीचक थाना में महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 3 लाख के जेवर छीन लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के बारे में फतेहपुर के संजय पांडे की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि वह पहाड़ी पर से ऑटो पर सवार हुई और गौरीचक जाने के लिए चली. बस स्टैंड के आगे अचानक उसे ऑटो पर सवार दो अन्य बदमाश यात्रियों ने हथियार निकाल लिया और उनके शरीर पर के सारे गहने एक-एक करके उतरवा लिए. महिला का आरोप है कि ऑटो चालक भी बदमाशों से मिला हुआ था और उसको उतार कर तेजी से सभी एक साथ भाग निकले।

महिला ने गौरीचक थाना में पुलिस को बताया है कि उसके शरीर पर झुमका पांच जितिया वाला सोने का चैन मंगलसूत्र सहित करीब 3 लाख के जेवरात थे जिसे अपराधों ने लूट लिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच कर रही है. पुलिस क्या पता लगाने में जुड़ गई है कि महिला से ऑटो सवार बदमाशों ने पटना गया संपतचक रोड में कहां पर वारदात को अंजाम दिया और कहां पर उतरकर भाग गए।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!