बिहार

समाजसेवी स्वर्गीय मंटू कुमार सामंत की पांचवी पुण्य तिथि मनाई गई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) एम.के.एस.फाउंडेशन की तरफ़ से एमकेएस फाउन्डेशन की संयोजक बाबु भाई की नेतृत्व में प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय मंटू कुमार सामंत की पांचवी पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय गुलजारबाग परिसर में स्वर्गीय मंटू कुमार सामंत जी की तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित के उपरांत बृक्षारोपण किया गया। जिसमे कई प्रकार के फल एवं फूल लगाए गए।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रुति तेतरवे के साथ शिक्षिका डॉ किरण कुमारी, डॉ निमिषा, उषा यादव, सुनीता कुमारी, डॉ विनिता कुमारी आदि सहयोग किया। ज्ञातव्य हो प्रति वर्ष उनके पुण्यतिथि के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस मौके पर एमकेएस फाउन्डेशन की संरक्षक पंकज कुमार, अनंत अरोड़ा, आसिफ कमाल, मदन कुमार पाण्डेय, नागेंद्र कुमार के साथ संस्था के मार्गदर्शक सह संस्थापक सदस्य मुकेश कुमार ठाकुर, मनोज शर्मा, शाहिद अंसारी, गणेश कुमार सक्रिय सदस्य गोपाल कुमार गोल्डेन, संजय मालाकार, अंजित कुमार, प्रवीण कुमार चौधरी, सन्तोष कुमार, श्याम कुमार, राम प्रवेश सुमन को के साथ साथ कई अन्य लोग शामिल हुए।

Related posts

बड़का ढाकाइच गांव में कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, नित्यानंद राय, विजय कुमार सिन्हा हुए शामिल

बिहार ने की नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी, पटना के गांधी मैदान में हुआ आयोजन

भूमिहार महिला समाज ने रेनबो होम्स के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां