बिहार

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अररिया वो किशनगंज जिले को दिया करोड़ों रूपये के स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात

अररिया, रंजीत ठाकुर बिहार सरकार के स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को अररिया व किशनगंज जिले को 32.26 करोड़ रूपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात दी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत रविवार को अररिया पहुंचे। उन्होंने सदर अस्पताल परिसर में 59 हजार 524 वर्ग फीट में 21 करोड़ 67 लाख रूपये की लागत से बने 100 बेड क्षमता वाले मातृ – शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया। इस क्रम में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में 117 लाख रूपये की लागत से बने एमएनसीयू का उद्घाटन किया।

आधुनिक सुविधाओं से लैश है मंत्री शिशु अस्पताल
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत ग्राउंड फ्लोर के साथ तीन तल वाले मकान में 53 बेड के सामान्य कक्ष,17 उच्च निर्भरता इकाई,14 नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू),16 शैय्या के मां नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एमएनसीयू), लैब, अल्ट्रासाउंड व फार्मेसी की सेवा से सुसज्जित है। इसके अलावे दो अत्याधुनिक ऑपरेशन कक्ष, दो सामान्य ऑपरेशन कक्ष, एक माइनर ऑपरेशन कक्ष, 10 शैय्या के प्रसूति कक्ष, छह बाह्य चिकित्सा कक्ष (ओपीडी) उपलब्ध है। नवनिर्मित भवन अत्याधुनिक अग्निशमन प्रणाली, वातानुकूलन प्रणाली, ऑक्सीजन पाइप लाइन प्रणाली, लिफ्ट, रैम्प, फर्नीचर आदि से सुसज्जित है।

अररिया में 14 व किशनगंज के 8 स्वास्थ्य उपकेंद्र व वेलनेस सेंटर का किया शिलान्यास

स्वास्थ्य मंत्री ने एक करोड़ 16 लाख रूपये की लागत से बने मां नवजात गहन चिकित्सा इकाई के साथ 9 करोड़ 42 लाख 48 हजार रूपये की लागत से अररिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनने वाले14 स्वास्थ्य उपकेंद्र व हेल्थ वेलनेस सेंटर के साथ साथ किशनगंज जिला के विभिन्न स्थानों पर बनने वाले 8 स्वास्थ्य उपकेंद्र व हेल्थ वेलनेस सेंटर के निर्माण का शिलान्यास किया। इसके अलावे किशनगंज के खानियाबाद में एक करोड़ 27 लाख से बने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री ने किया। इसे लेकर सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान न्द्र का उद्घाटन किया।

Advertisements
Ad 1

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा केंद्र वो बिहार की सरकार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैश किया जा रहा है। ताकि बेहतर इलाज के लिए लोगों को किसी दूसरे स्थान जाने की जरूरत न पड़े।

कार्यक्रम में थे उपस्थित

शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय कुमार झा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अकेला सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: