बिहार

बसमतिया थाना पुलिस ने क्षेत्र के गैरेज में मोटरसाइकिल का किया जांच

अररिया, रंजीत ठाकुर सीमावर्ती इलाका बसमतिया थाना क्षेत्र में रविवार को विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में थाना अध्यक्ष बसमतिया अमर कुमार ने पुलिस वालों के साथ चल रहे मोटरसाइकिल गैरेज में जांच किया। जांच के दौरान गैरेज मालिकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

जांच के क्रम में गैरेज मालिकों से मोटरसाइकिल से संबंधित दस्तावेज आदि की जानकारी प्राप्त किया। यह कार्रवाई खासकर सीमावर्ती क्षेत्र में इन दो पहिया वाहन की बढ़ते चोरी के मामले को देखते हुए की जा रही है। वहीं इस तरह के जांच होने से क्षेत्र के अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा