बिहार

दोस्त की बाइक लेकर निकला युवक को ट्रक ने रौंदा

फुलवारी शरीफ, अजित . गुरुवार की देर शाम पटना के फुलवारी शरीफ के विकास नगर का रहने वाला एक युवक मोहम्मद इमरान अपने दोस्त मोहम्मद अतहर की बाइक लेकर निकला जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंच नया टोला में तेज रफ्तार पार्सल वैन (ट्रक )ने उसे कुचल दिया. घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई उसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर हंगामा करने लगे. मृतक इमरान इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और वह अत्यंत गरीब परिवार का लड़का है जिसे मुआवजा दिलाने र की मांग को लेकर लोग आक्रोशित हो गये और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दिया. घटना के सूचना मिलने है मौके पर पहुंचे फुलवारी शिव थाना पुलिस ने लोगों को समझाने बुझाने का काम शुरू किया हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हो गया और पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स अस्पताल भेज दिया. मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अफसर ने मृतक के परिवार और लोगों को आश्वासन दिया कि नियम अनुसार मिलने वाले सभी सरकारी सहायता दिलाया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक फुलवारी शरीफ एनएच 98 पर गुरुवार की देर शाम मोटर साइकिल सवार को ट्रक ने रौंद दिया. मोटर साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मोटर साइकिल के आधार पर लोगों ने मरने वाले की पहचान ग्यास नगर निवासी अतहर के रूप में करते हुए उसके घर सूचना दे दिया.मौत की खबर पा कर उसके घर में कोहराम मच गया,मगर कुछ ही देर में वह वापस घर पहुंच गया तब पता लगा कि अतहर से उसकी मोटर साइकिल मांग कर पास का युवक इमरान ले गया था और सड़क हादसे में अतहर नहीं इमरान की मौत हो गई. हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे.

लोगों का कहना था कि इमरान काफी गरीब परिवार का है और व मजदूरी कर अपने परिवार का भरन पोषण करता था.लोग उसके परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवा शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई.वहीं हादसे के बाद चालक खलासी फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मशहूद अहमद हैदरी ने बताया कि मृतक युवक के परिवार वालों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन देकर सड़क जाम समाप्त कर दिया गया है वह अपने दोस्त की बाइक लेकर कहीं जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया

Related posts

ट्रेन में यात्री से मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली कर रुपये छीनने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार!

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा