बिहार

संविधान दिवस के अवसर पर मानव श्रृंखला एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

फुलवारी शरीफ़, अजित :पटना के इस्लामिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फुलवारी शरीफ में बी०एड० एवं डी०एल०एड० के छात्र-छात्राओं के द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर मानव श्रृंखला, ध्येय वाक्य एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

इस्लामिया ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन हाजी खुर्शीद हसन ने कहा कि इसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. स्वतंत्रता, समानता और न्याय प्रजातंत्र का आधार है. संविधान को बनाने में डॉ० भीमराव अंबेडकर की अहम भूमिका थी क्योंकि वे संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष थें.

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए इस संस्थान के प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह ने कहा कि आप जिम्मेदार नागरिक बनकर देश का गौरव बढ़ायें. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ० सुरेन्द्र कुमार कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा